घर में सो रही वृद्धा के कान से उखाड़ी टोटियां और गले से कंठी

आधी रात घर में घुसा लुटेरा, अब तलाश जारी

जोधपुर, शहर के निकटतर्वी लूणी तहसील क्षेत्र में नंदवान गांव में रात को अपने घर में सो रही 80 साल की वृद्धा के गले से कंठी और कानों की टोटियां एक लुटेरा खींचकर ले गया। टोटियां खींचे जाने से वृद्धा जख्मी हो गई। वह चिल्लाई तब तक बदमाश भाग निकला। पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची और निरीक्षण किया। आज दोपहर तक लुटेरे की तलाश में गांव में पता लगाने का प्रयास जारी था।

लूणी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि नंदवान गांव की रहने वाली 80 साल की गंगादेवी पत्नी धर्माराम पटेल रात को अपने घर में अकेली आंगन में सो रही थी। उनका घर एक गली सूने स्थान पर है। ऐसे में रात को एक बदमाश घर में घुस आया और उनके गले पर झपटा मारकर कंठी को तोड़ा, फिर कानों में पहनी सोने की टोटियां उखाड़ ली। टोटियां खींचने से कानों से खून रिसने लग गया। वह चिल्लाई मगर बदमाश भाग गया। घर में बेटा बहू नजदीक ही रहते हैं। उन्हें जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। वृद्धा गंगादेवी अपने पौत्र प्रवीण के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। थानाधिकारी ढाका ने बताया कि गंगादेवी का मेडिकल कराया गया है। वह देखने में सक्षम है मगर लुटेरे को नहीं पहचान पाई। घटना में किसी ग्रामीण का भी हाथ हो सकता है। पुलिस ने आज आस पास गांव वालों से भी पूछताछ आरंभ की। फिलहाल लुटेेरे का सुराग हाथ नहीं लगा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026