Doordrishti News Logo

समाज की हरिद्वार धर्मशाला अब नए स्वरूप में 26 को लोकार्पण

डॉ. पाबूराम सरगरा

जोधपुर,समाज की हरिद्वार धर्मशाला अब नए स्वरूप में 26 को लोकार्पण।अखिल भारतीय सरगरा समाज की हरिद्वार स्थिति धर्मशाला का लोकार्पण सरगरा समाज महंत अर्जुनदास के कर-कमलों से होगा।

यह भी पढ़ें – अवैध कनेक्शन पर पीएचईडी व नगर निगम दक्षिण की कारवाई

हरिद्वार सरगरा समाज की ऐतिहासिक धर्मशाला को एक नई जान मिली है। 26 अक्टूबर को एक भव्य समारोह में लोकप्रिय महंत अर्जुनदास महाराज के कर-कमलों से इस नव जीर्णोद्धारित धर्मशाला का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर संचालन समिति सहित समाज के गणमान्य सदस्य मौजूद रहेंगे।

यह धर्मशाला तीर्थयात्रियों के लिए आस्था और विश्राम का केंद्र रही है। जीर्णोद्धार के बाद यह धर्मशाला और अधिक आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसमें नए कमरे,स्वच्छ शौचालय,आधुनिक रसोईघर और एक हॉल शामिल है।

महंत अर्जुनदास व संचालन समिति समाज के भामाशाह का योगदान
महंत अर्जुनदास महाराज ने इस पुनीत कार्य के लिए अपनी ओर से समाज से आह्वान किया की समाज को धर्मशाला के लिए तन मन धन से सहयोग करना है।

महंत अर्जुनदास के नेतृत्व में यह परियोजना समय से पूरी हुई है। समाज के लोगों ने संचालन समिति वह महाराज के इस प्रयास की सराहना की है।

समाज में उत्साह
इस अवसर के लिए समाज के लोग काफी उत्साहित हैं। वे इस बात को लेकर खुश हैं कि उनकी धरोहर को नया जीवन मिल रहा है। इस अवसर पर धार्मिक आयोजन,सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

हरिद्वार धर्मशाला समाज के लिए एक नया अध्याय
यह जीर्णोद्धार हरिद्वार के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। यह धर्मशाला अब न केवल तीर्थयात्रियों बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र बनेगी।

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026