Doordrishti News Logo

सावन माह में शिव मंदिरों में गूंजने लगा हरहर महादेव

जलाभिषेक,दुग्धाभिषेक शुरू

जोधपुर, भगवान शिव का अतिप्रिय श्रावण मास गुरूवार से आरंभ हो गया। कृष्ण पक्ष सावन में आज से शहर के शिव मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लग गए हैं। सुबह से ही शिव मंदिरों में पंडितों एवं यजमानों ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। भोलेनाथ से अच्छी बारिश की कामना की गई।

सावन का प्रथम सोमवार इस बार 18 जुलाई को है। अंतिम आठ अगस्त को रहेगा। इस बार सावन के चार सोमवार हैं। गुरूवार से आरंभ हुआ सावन माह 12 अगस्त शुक्रवार को खत्म होगा। आज सुबह शहर के शिव मंदिर अचलनाथ,सिद्धनाथ रोड,जबरेश्वर नाथ मंदिर,तारघर स्थित दूरसंचारेश्वर महादेव मंदिर,पब्लिक पार्क स्थित शिव मंदिर, रातानाडा शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में यजमानों और पंडितों ने अभिषेक करने के साथ रूद्री पाठ करने शुरू कर दिए हैं। पूरे माह भगवान शिव की आराधना की जाएगी। प्रत्येक सोमवार को शिव भक्तों की तरफ से व्रतोपवास भी किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: