Doordrishti News Logo

अवैध शराब के साथ आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध शराब के साथ आधा दर्जन लोग गिरफ्तार। कमिश्नरेट पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब रखने और बेचने वालों की धरपकड़ करते हुए आधा दर्जन लोगों को पकड़ा।

बोरानाडा थाने के एएसआई हरसहाय ने बोरानाडा से नारनाडी सर्विस रोड पर अवैध रूप से शराब बेच रहे भींयाराम को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 48 पव्वे देशी शराब के जब्त किये। लूणी थाने के एएसआई ओमसिंह ने धुंधाड़ा में अवैध रूप से शराब बेच रहे सांवलदान को गिरफ्तार कर बेचने को रखी 30 पव्वे देशी शराब के जब्त किए।

जुआरियों धरपकड़

करवड़ थाने के हैड कांस्टेबल मोहनलाल ने गंगाणी गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे मुकेश को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 29 पव्वे देशी शराब के जब्त किए। वहीं मंडोर थाने के एएसआई जगदीश चन्द्र ने 8 मील मंडोर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे अल्ताफ को गिरफ्तार किया। विवेक विहार थाने के हैड कांस्टेबल मुरारीलाल ने एम सेक्टर विवेक विहार क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे बलविन्दर सिंह को गिरफ्तार किया।