Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कई लोग होम क्वारेंटाइन चल रहे हैं। मगर यह लोग अपने घर से बाहर निकल कर महामारी को बढ़ावा देने पर तुले हुए है। कमिश्ररेट में अलग अलग थानों में ऐसे आधा दर्जन मामले सामने आए हैं। पुलिस की तरफ महामारी अध्यादेश में केस बनाया गया है।

महामंदिर थाने के कांस्टेबल रमेश कुमार ने बीजेएस क्षेत्र में होम आईसोलेट दो मरीजों गायड सिंह और तंवरसिंह को चैक किया। तब यह लोग अपने घर पर नहीं मिले। इसी तरह मथानिया थाने के कांस्टेबल श्यामलाल ने रामपुरा भाटियान गांव में गश्त के समय कोरोना पॉजिटिव मरीज रामपाल और थाने के कांस्टेबल उगमाराम ने रामपुरा भाटियान में ही वेदाराम को बाहर घूमते पाया।

इसी तरह कांस्टेबल रामोतार ने रामपुरा भाटिया गांव में घेवराराम के खिलाफ केस बनाया गया। मथानिया थाने के कांस्टेबल अर्जुनराम ने संतोडाखुर्द गांव में मोतीराम जाट, कांस्टेबल प्रेमराज ने देवनगर संतोडाखुर्द निवासी भगवानाराम के खिलाफ केस दर्ज किया। इधर नागौरी गेट थाने के एएसआई प्रेमसिंह ने शिप हाउस क्षेत्र में कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन कर रहे इमरान खां के खिलाफ केस बनाया है।

ये भी पढ़े – शेखावत ने परखीं स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026