Doordrishti News Logo

हल्द्वानी के किसान नरेन्द्र का तमिलनाडु में सम्मान

-बढ़ाया उत्तराखंड का मान
-वर्ल्डस ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज हुआ विश्व कीर्तिमान
-आईसीएआर-गन्ना प्रजनन अनुसंधान संस्थान कोयंबटूर की निदेशक एवं उत्तराखंड के आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग द्वारा किया गया सम्मानित

हल्द्वानी,उत्तराखंड के गन्ना किसानों के दल के साथ अध्ययन यात्रा में कोयंबटूर गए हल्द्वानी गौलापार के किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को उत्तराखंड के गन्ना आयुक्त एचडी पांडे तथा संस्थान की निदेशक डॉ हेमाप्रभा द्वारा वर्ल्ड’स ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र एवं मेडल पहला कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष नरेंद्र सिंह मेहरा ने जैविक खेती में अपनी मेहनत के बल पर हल्दी के एक पौधे से 25 किलोग्राम हल्दी पैदा करने का एक रिकॉर्ड बनाया था। गहन निरीक्षण के बाद वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड्स ने उनकी इस उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड में शामिल करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र तथा गोल्ड मेडल प्रदान किया। जिसे आज उन्होंने तमिलनाडु के कोयंबटूर में प्राप्त किया।

इस खबर को भी पढ़िए-बोराणा ने कागा मेला का किया निरीक्षण

मेहरा को इस उपलब्धि पर उत्तराखंड सहित देश के अन्य प्रांतों के किसानों द्वारा लगातार बधाइयां प्राप्त हो रही है। मेहरा ने आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग एचडी पांडे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक किसान के मनोबल को कोयंबटूर पहुंचकर बढ़ाया। इस कार्यक्रम में उपस्थित उत्तराखंड के सभी किसान बंधुओं का भी उन्होंने हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि यह सम्मान मैं उन सभी किसान बंधुओं को समर्पित करता हूं जो उत्तराखंड के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

इन लाइन को क्लिक करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

August 30, 2026

9 साल की ब्रेन डेड बच्ची ने तीन लोगों को दी नई जिंदगी

August 30, 2026

सेवारत व पूर्व सैनिकों का कल्याण 12 कोर की सर्वोच्च प्राथमिकता- मेजर जनरल केडी जसपाल

August 29, 2026

एमजीएच के आईसीयू में 42 दिन जिंदगी-मौत से जूझी प्रसूता को मिला नया जीवन

August 28, 2026

आरपीएससी यूरोलॉजी सहायक आचार्य परीक्षा में डॉ.नवीन लोहार ने किया टॉप

August 28, 2026

आज सुबह से गहरा चंद्र ग्रहण,भारत में दृश्यता शून्य

August 28, 2026

प्रधान संरक्षा अधिकारी ने किया फलोदी स्टेशन पर संरक्षा सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण

August 27, 2026

समाज के 116 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व 8 बुजुर्गों का सम्मान

August 27, 2026

प्लास्टिक सर्जरी में डॉ. नेमीचंद सीरवी प्रदेश में अव्वल

August 26, 2026