Doordrishti News Logo

घुड़सवारी के लिए जाना था जापान वीजा के नाम पर ऐंठ लिए 3.29 लाख

  • मामला वर्ष 2021 का है
  • अब कोर्ट के मार्फत कराया धोखाधड़ी में केस
  • आरोपी बैंगलुरु का रहने वाला

जोधपुर(डीडीन्यूज),घुड़सवारी के लिए जाना था जापान वीजा के नाम पर ऐंठ लिए 3.29 लाख। शहर के माता का थान जगदंबा कॉलोनी में रहने वाले एक युवक और उसके परिचित को जापान का वीजा दिलाने के नाम पर शातिर ने 3.29 लाख रुपए की ठगी कर ली।

इसे भी पढ़ें – संकट कटे मिटे सब पीरा..जो सुमिरे हनुमंत बलवीरा..

मामला वर्ष 2021 का है। कोर्ट में इस्तगासे के आधार पर अब माता का थान पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया गया है। जगदंबा कॉलोनी माता का थान निवासी भोमसिंह पुत्र हरिसिंह ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका पासपोर्ट बना हुआ है। जिसकी अवधि 30 मार्च 2015 से 29 मार्च 2025 तक है। जो विदेश जाने के लिए आवेदन कर रखा था।

उसके एक परिचित जैसलमेर के भणियाना स्थित संग्राम सिंह की ढाणी बतीना निवासी श्रवणसिंह से बात हुई थी। उसने भी बताया कि उसका भी पासपोर्ट बना हुआ है और जापान के लिए घुड़सवारी के लिए जा सकते हैं। इस पर श्रवण सिह ने बताया कि एक व्यक्ति जो एलेक्स अरूलदास पुत्र एंथोनी रोड्रीगेस बैंगलोर का है वह विदेश भेजने के लिए वीजा आदि जारी करवा सकता है।

बाद में एलेक्स अरूलदास से फोनिक संपर्क किया गया। फिर उसने आश्वासन दिलाया कि वह दोनोंं को विदेश जापान के लिए वीजा उपलब्ध करवा सकता है इसके लिए 3.50 लाख रुपए लगेंगे। उसकी बातों में आकर भोमसिंह ने संबंधित दस्तावेजों को भेज दिया। 28.04.2021 को उसके द्वारा बताए गए बैंक खाते में पहले 2 लाख रुपए नकद जमा करवाए गए। निरन्तर वार्ता सम्पर्क करता रहा।

शेष रुपयों की मांग पर 26.04.2021 को 40,000 रुपए ज़रिये फोन-पे भेजे गए। इस प्रकार कुल मिलाकर उसे 3 लाख 29 हजार 999 रुपए भेजे गए। मगर बाद में वह टालमटोल करता रहा है। भोमसिंह ने अपने परिचित श्रवण सिंह से बात की तो पता लगा कि उससे भी एलेक्स अरूलदास ने रुपए ऐंठे है। पीडि़त ने कोर्ट के मार्फत अब धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने अब पड़ताल आरंभ की है।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026