Doordrishti News Logo

15 साल बाद गूंजेंगे गिटार के तार

मासिक संगीत सभा में इस बार होगा शास्त्रीय वादन

जोधपुर,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की मासिक संगीत सभा के अंतर्गत रविवार 21 मई को शास्त्रीय संगीत सभा का आयोजन किया जायेगा। जिसमे देश के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गिटार वादक पंडित दीपक क्षीरसागर अपने गिटार की प्रस्तुति देंगे।अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने बताया की कला मर्मज्ञ रमेश बोराणा के समय शुरू की गई योजनाएं जो पिछले 15 वर्षों से बंद पड़ी थी उन्ही योजनाओ को पुनः आरंभ करने की श्रृंखला में से एक है मासिक संगीत सभा,जिसके दूसरे माह में शास्त्रीय वादन होगा।

ये भी पढ़ें- मार्बल स्लैब गिरने से श्रमिक की मौत

आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के प्रथम श्रेणी के कलाकार पंडित दीपक क्षीरसागर देश विदेश के प्रतिष्ठित मंचो पर अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दे चुके हैं। प.दीपक क्षीरसागर ने देश के ख्यातनाम संगीतकार गुरु बीएन क्षीरसागर एवं पिता डीबी क्षीरसागर से शिक्षा प्राप्त की है। पंडित सतीश खानवा लकार से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की। खूबसूरत गिटार वादन से प.क्षीरसागर देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों से अलंकृत किए जा चुके हैं। प. दीपक के साथ प्रख्यात तबला वादक हेमंत जोशी संगत करेंगे।

मालू ने यह बताया कि कार्यक्रम में मेला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा,राज्य मंत्री मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम टाउन हॉल स्थित अकादमी भवन के सभागार में आयोजित किया जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026