मेड़ता रोड-फुलेरा रेलखण्ड के मध्य मालगाड़ी पटरी से उतरी,रेल यातायात प्रभावित

7 ट्रेनों का मार्ग बदला

जोधपुर(डीडीन्यूज),मेड़ता रोड-फुलेरा रेलखण्ड के मध्य मालगाड़ी पटरी से उतरी,रेल यातायात प्रभावित। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल के मेड़ता रोड-फुलेरा रेलखण्ड के मध्य गच्छीपुरा स्टेशन पर मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस दुर्घटना के कारण इस रूट से चलने वाली 7 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार शुक्रवार सुबह मकराना के पास गच्छीपुरा रेलवे स्टेशन पर फुलेरा की ओर जा रही मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतरने के कारण मेड़ता-फुलेरा रेल मार्ग अवरुद्ध हो गया है तथा रेल मार्ग पर यातायात सुचारू बनाने के लिए जोधपुर और फुलेरा से राहत दल एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के साथ गच्छीपुरा पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि इस कारण इस मार्ग पर पैसेंजर व मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ है जिसके तहत इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

यह भी पढ़ें – बारिश से बनी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर ने लिया जायजा

रेलवे की आधिकारिक जानकारी के अनुसार गच्छीपुरा में मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण इन ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है।

इन गाड़ियों का मार्ग बदला

1.गाडी संख्या 19720, सूरतगढ- जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन जो 18 जुलाई को सूरतगढ से प्रस्थान की है,वह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर- रतनगढ-चूरू-सीकर-रींगस होकर जायेगी।

2.गाडी संख्या 14087, दिल्ली- जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 18 जुलाई को दिल्ली से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया रींगस- सीकर-चूरू-रतनगढ-डेगाना होकर जायेगी।

3.गाडी संख्या 12468, जयपुर- जैसलमेर एक्सप्रेस जो 18 जुलाई को जयपुर से प्रस्थान करेगी,वह परिवर्तित मार्ग वाया रींगस-सीकर- चूरू-रतनगढ-बीकानेर होकर जायेगी।

4.गाडी संख्या 18573, विशाखपट्टणम-भगत की कोठी एक्सप्रेस जो 17 जुलाई को विशाखपट्टणम से चली है,वह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा- अजमेर-मारवाड जं.होकर जायेगी।

5.गाडी संख्या 12465, इंदौर- जोधपुर एक्सप्रेस जो 18 जुलाई को इंदौर से प्रस्थान की है,वह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.होकर जायेगी।

6.गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी- बाडमेर एक्सप्रेस जो 17 जुलाई को जम्मूतवी से प्रस्थान की है,वह परिवर्तित मार्ग वाया रिंगस-सीकर- चूरू-रतनगढ़ -डेगाना होकर जायेगी।

7.गाडी संख्या 22978, जोधपुर- जयपुर एक्सप्रेस जो 18 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान करेगी,वह परिवर्तित मार्ग वाया मारवाड जं.- अजमेर-फुलेरा होकर जायेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पहले ट्रेन की स्थिति रेलवे ऐप व उचित माध्यम से पता करने का आग्रह किया है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026