भीतरी शहर घोड़ों का चौक में लाखों का सोना चोरी
- सुबह लगा पता
- सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध जाते
- पुलिस कर रही जांच
- चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर दिया अंजाम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भीतरी शहर घोड़ों का चौक में लाखों का सोना चोरी। शहर भीतरी क्षेत्र घोड़ों का चौक में रात को एक ज्वैलरी शॉप में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दुकान से लाखों की कीमत का सोना चुरा कर ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दो संदिग्ध बाजार से निकलते देखे गए है। पुलिस इनकी पहचान के साथ अब पता लगाने का प्रयास कर रही है। चोरों द्वारा तकरीबन पचास लाख सोना लेकर चंपत होने की आंशका है।
सदर बाजार थानाधिकारी माणकलाल ने बताया कि भीतरी क्षेत्र घोड़ों का चौक में बंगाली ज्वैलर सोमेन मंडल की एक ज्वैलरी शॉप है। उसकी दुकान पर कारीगर बिठाकर स्वर्णाभूषण बनाए जाते है। रात 3.30 से 4 बजे के बीच में उसकी दुकान में चोरी हो गई। आज सुबह पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई।
कारोबारी को वाट्सएप कॉल कर 1.07 करोड़ से ज्यादा की ठगी
सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि दो युवक मुंह बांधे वहां से निकले है। दुकान के शटर के ताले तोड़े गए है। कितना सोना दुकान से पार हुआ है। फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। इधर ज्वैलरों के अनुसार कई ज्वैलर्स ने अपने तरफ से रविवार को सोमेन मंडल को काफी सोन घड़ाई के लिए दिया था। दुकान में आठ दस कारीगर काम करते है। वे ऊपर कमरे पर ही सोते हैं। दुकान से अनुमानित तौर पर 50 लाख का सोना चोरी होना बताया जाता है। फिलहाल चोरों के पकड़े जाने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
