Doordrishti News Logo

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के बीसीए में प्रथम स्थान

जोधपुर, ऐश्वर्या काॅलेज के पाली कालेज के कम्प्यूटर विज्ञान संकाय के बीसीए पाठ्यक्रम के छात्र निलेश कुमावत को जय नारायण व्यास विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षान्त समारोह में कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेद्वी द्वारा स्वर्ण पदक एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। काॅलेज चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने व महाविद्यालय का नाम रोशन करने पर निलेश को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थियों पर महाविद्यालय को सदैव गर्व रहेगा।

पाली काॅलेज निदेशक ताजवीर सिंह ने इस उपलब्धि पर कम्प्यूटर विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों को बधाई दी एवं सराहना करते हुए कहा कि मेहनत एवं अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को सफलता अवश्य मिलती है।

स्वर्ण पदक विजेता निलेश ने इस अवसर पर बताया कि स्वयं की मेहनत के साथ साथ काॅलेज के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा कम्प्यूटर विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए विषेष तौर पर आयोजित करवाई जाने वाली ट्रेनिंग व वर्कशॉप जैसी गतिविधियों से ही ज्ञान प्राप्त कर विश्वविद्याल में प्रथम स्थान प्राप्त हो पाया।

Related posts:

शिवालयों में शिव का अभिषेक-बम-बम भोले के गूंजे जैकारे

August 11, 2026

सोने-चांदी के जेवर लूटने की वारदात का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

16.25 लाख रुपए नकद बरामद तीन लग्जरी वाहन जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने वेल्डिंग विज्ञान को दिया नया आयाम

August 10, 2026

पिकअप पलटने से घायल बालक सहित दो लोगों की मौत

August 10, 2026

10 साल से फरार 15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

August 10, 2026

दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में सीए योगेश बिड़ला ने भगवद गीता पर रखे विचार

August 10, 2026

एमएमयू की बैठक में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा व निर्माण कार्यों पर चर्चा

August 10, 2026

वंदे भारत ट्रेनों से जोधपुर मंडल की बढ़ी कमाई

August 10, 2026