Doordrishti News Logo

बैंक कर्मचारी के घर से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी पार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बैंक कर्मचारी के घर से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी पार। शहर के कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र कुड़ी स्थित एक निजी रेजीडेंसी में रहने वाले बैंककर्मी के घर से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी चोरी हो गई। घटना अगस्त माह की है। अब केस दर्ज कराया गया है। वक्त घटना परिवार के लोग रात को घर में ही मौजूद थे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

बैंक कर्मचारी के घर से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी पार

कुड़ी भगतासनी पुलिस थाने के एसआई सहदेव ने बताया कि मूलत: आगरा हाल कुड़ी स्थित कोटक रेजीडेंसी में रहने वाले पिंटू पुत्र ईश्वरप्रसाद की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गत साल 11 अगस्त को वे परिवार सहित बाहर खाने में गए थे। वापिस रात को ही लौट आए। सुबह उठे तब पता लगा कि उसकी सोने की एक चेन और हीरे की अंगूठी गायब थी। एसआई सहदेव के अनुसार फिलहाल प्रकरण दर्ज किया गया है, अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026