एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट।मथुरादास माथुर चिकित्सालय को न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। केएच चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अस्पताल को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट ( CARNIAL & SPINAL CRANITOME & DRILL SET) मशीन भेंट की गई।यह अत्याधुनिक मशीन न्यूरो सर्जरी के मरीजों के इलाज में बेहद कारगर साबित होगी।

ट्रस्ट द्वारा यह मशीन डॉ.शरद थानवी की प्रेरणा से भेंट की गई। मशीन के माध्यम से अब अस्पताल में मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी से संबंधित जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता और सुरक्षा के साथ किए जा सकेंगे,जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मशीन न्यूरो सर्जरी विभाग के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी और मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में अरुणा देवी ने ट्रस्ट की ओर से मशीन भेंट की।
इस दौरान डॉ.अमित सागर सहित अन्य चिकित्सक भी उपस्थित थे।

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस नई मशीन से न्यूरो सर्जरी मरीजों को अब उन्नत तकनीक की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

Related posts: