Doordrishti News Logo

जवानों को केशलैस इलाज का तोहफा, फरवरी तक 25 लाख हैल्थ कार्ड जारी होंगे

  • गृहमंत्री शाह का जैसलमेर दौरा
  • जवानों की जिंदगी कठिनाई पूर्ण

जोधपुर, देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी जवानों का केशलैस इलाज होगा। इसके लिए जवानों के लिए हैल्थ कार्ड की सुविधा की जा रही है। आगामी वर्ष फरवरी तक जवानों को 25 लाख हैल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे। वे शनिवार को जैसलमेर दौरे रहे। वे रविवार को भी जैसलमेर प्रवास पर रहेंगे। वे आज यहां बीएसएफ के 57वें स्थापना दिवस पर आए हैं,वे सैनिकों को संबांधित कर रहे थे। शाह ने सैनिक सम्मेलन में कहा कि सभी जवानों का कैशलेस इलाज होगा। इसके लिए फरवरी महीने तक करीब 25 लाख कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके तहत सेना के जवान अपने परिवार के लोगों का निःशुल्क इलाज करा सकेंगे। उन्होंने सैनिक सम्मेलन में तनोट माता मंदिर के चमत्कार का भी जिक्र किया।

जवानों को केशलैस इलाज का तोहफा, फरवरी तक 25 लाख हैल्थ कार्ड जारी होंगे

जवानों की जिंदगी को कठिनाई भरा बताया

शाह ने अपने सैनिक संबोधन में जवानों की जिंदगी को कठिनाईपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जवानों की कठिनाईपूर्ण जिंदगी को कुछ कम किया जा सकता है। आज मैं भी यहां आया हूं। इस रोहितास चौकी का इतिहास में नाम लिखा है। जो स्मरणीय है। भारत पाक के साथ हुए दोनों युद्ध में सेना के साथ बीएसएफ जवानों ने अपनी वीरता का परिचय दिया वो भुलाया नहीं जा सकता है। जवानों के जज्बे को पूरा हिंदुस्तान सलाम करता है।

जवानों को केशलैस इलाज का तोहफा, फरवरी तक 25 लाख हैल्थ कार्ड जारी होंगे

दोपहर में पहुंचे तनोट माता मंदिर

गृहमंत्री शाह इससे पहले शनिवार 3.30 बजे तनोट माता मंदिर के दर्शन किए। शाम 5 बजे वे रोहतास बॉर्डर पहुंचे। यहां से वे सेंड मोर्चा नंबर तीन पर सनसेट देखने निकल गए। जहां से भारत-पाकिस्तान सीमा पर तारबंदी पर पहुंचे। यहां उन्होंने तारबंदी के साथ शिफ्टिंग सेंड्यूज की जानकारी ली।

सैनिक सम्मेलन के बाद जवानों से मुलाकात

सैनिक सम्मेलन के बाद शाह ने सेना के जवानों से मुलाकात की और उनके देशप्रेम के जज्बें का सलाम किया। शनिवार की रात वे रोहतास बॉर्डर पोस्ट पर ही विश्राम करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद हैं।

जवानों को केशलैस इलाज का तोहफा, फरवरी तक 25 लाख हैल्थ कार्ड जारी होंगे

चौकी पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

रोहितास चौकी पर शाह को बीएसएफ की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शाह ने विजय स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजी दी। उन्होंने बीएसएफ की हैट भी पहनी। इसके बाद वे मंदिर में पहुंचे। जहां तनोट माता मंदिर के दर्शन किए। यहां वे करीब 10 मिनट तक रूके। इसके बाद उन्होंने सेना के जवानों के साथ सेल्फी भी ली।

दोपहर ढाई बजे जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे

गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के प्रवास पर जैसलमेर आए हैं। वे शनिवार की दोपहर में ढाई बजे जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। यहां से वे बॉर्डर के नजदीक स्थित तनोट माता मंदिर के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए हैं।

जवानों को केशलैस इलाज का तोहफा, फरवरी तक 25 लाख हैल्थ कार्ड जारी होंगे

दौरे को लेकर किया ट्वीट

गृहमंत्री शाह ने राजस्थान दौरे से पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपने दो दिवसीय प्रवास पर वीरभूमि राजस्थान में रहूंगा। आज जैसलमेर में बीएसएफ के बॉर्डर आउट पोस्ट पर बहादुर जवानों से मुलाकात करूंगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026