Doordrishti News Logo

भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द,साबरमती आबू रोड से ही चलेगी

जोधपुर,भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द,साबरमती आबू रोड से ही चलेगी। भगत की कोठी से चलकर कामाख्या जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन मंगलवार को रद्द रहेगी। साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस मंगलवार को आबू रोड से ही चलेगी।

यह भी पढ़ें – नेकी की दीवार में वस्त्र भेंट

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे द्वारा मुरादाबाद मंडल के रोजा स्टेशन यार्ड में इंटरलॉकिंग कार्य करवाया जा रहा है जिसके चलते ट्रेन न.15623 भगत की कोठी-कामाख्या साप्ताहिक 30 जुलाई को जोधपुर तथा 2 अगस्त को कामाख्या से रद्द रहेगी।

साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस मंगलवार को आबू रोड से ही चलेगी
साबरमती से चलकर जोधपुर आने वाली साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को साबरमती से आबू रोड तक आंशिक रद्द रहेगी।

जोधपुर सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल पर मेहसाणा- पालनपुर रेलखंड के धरेवाड़ा- सिद्धपुर-छापी स्टेशनों के बीच अनुरक्षण कार्य से ट्रेन 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस मंगलवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन साबरमती की जगह आबू रोड से जोधपुर के मध्य संचालित की जाएगी।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026