Doordrishti News Logo

गहलोत को कुर्सी बचाने के तरीके आते हैं लेकिन अबला की अस्मत बचाने के नहीं-पूनिया

जोधपुर, राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया रविवार सुबह जोधपुर पहुंचे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार जोधपुर आने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कुर्सी बचाने के तरीके आते हैं लेकिन अबला की अस्मत बचाने के नहीं।

उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत ने राजस्थान की पुलिसिंग को पूरी तरह से कमजोर कर दिया है। पुलिस महकमे को मजबूत करने या उस में नवाचार करने के लिए राजस्थान में कोई कदम नहीं उठाया। गृह विभाग में पुलिसिंग पर जो बजट खर्च होता है वह महज 3 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें- मां उष्ट्रवाहिनी रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन समिति की बैठक

उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से लेकर धरातल पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिए पुलिस के पास कोई प्लान नहीं है। घटनाओं को रोकने में सरकार गंभीर नहीं। उन्होंने कहा-थानागाजी की घटना से लेकर पचपदरा की घटना तक का यदि सीक्वेंस देखेंगे तो लगता है कि सरकार ने इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई गंभीर कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि पचपदरा की घटना में पीडि़तों से मिलने के लिए आए हैं। सरकार ने काफी प्रयत्न करें समझौता तो करवा दिया लेकिन पीडि़तों के परिवार का दर्द कोई नहीं जान सकता।

भाजपा संगठन ने भी कमेटी बनाई, दो जुदा नहीं

पचपदरा मामले में भाजपा संगठन ने भी एक कमेटी बनाई है और उससे अलग जाने के सवाल पर बोले कि कमेटी के सभी सदस्य सर्किट हाउस जोधपुर आएंगे और यहां से सभी साथ ही जाएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026