Doordrishti News Logo

दोस्तों को अपने बैंक खाते की जानकारी दी,क्रिप्टो के नाम पर 30 लाख का लेन देन

  • पीडि़त का खाता फ्रीज
  • पुलिस में कराया केस दर्ज

जोधपुर,दोस्तों को अपने बैंक खाते की जानकारी दी,क्रिप्टो के नाम पर 30 लाख का लेन देन। शहर के महामंदिर स्थित गुरू राजाराम नगर में रहने वाले एक युवक ने अपने दोस्तों को अपने बैंक खाते की जानकारी दी। उसे खाते में रुपए भुगतान आने की बात की और फिर धोखाधड़ी का शिकार बना डाला। उसके बैंक खाते में क्रिप्टो करेंसी का 30 लाख का लेनदेन हो गया। बैंक का नोटिस मिला और फिर साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर उसका खाता फ्रिज कर डाला। पीडि़त ने महामंदिर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। इसी तरह का मामला बनाड़ में कल दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें – आईआईटी जोधपुर में उत्कृष्टता का सम्मान,70 करोड़ के स्वच्छ ऊर्जा केंद्र का अनावरण

महामंदिर पुलिस ने बताया कि गुरू राजाराम नगर परिहार नगर भदवासिया निवासी दीपेश सांखला पुत्र तरूण सांखला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि आरटीओ के पीछे विद्या नगर में रहने वाला रामेदव विश्रोई उसका अच्छा परिचित होने के साथ मित्र भी है। एक दिन उसने बैंक खाते की जानकारी चाही और कहा कि उसका कुछ भुगतान आने वाला है। जिस बारे में उसका सीए सबकुछ देख लेगा और भुगतान की जानकारी उसे देता रहेगा। मगर रामदेव विश्रोई ने अपने ही तीन चार अन्य परिचितों के साथ मिलकर उसके खाते में क्रिप्टो करेंसी का पैसा इधर उधर करते हुए लाखों का लेन देन कर डाला।

उसके खाते से 30 लाख का लेन देन हुआ। इस पर पावटा स्थित एक निजी बैंक शाखा से उसे नोटिस जारी हुआ। तब पता लगा कि फ्रॉड हुआ है। साइबर थाना पुलिस तक बात पहुंचने पर खाते का फ्राीज कर दिया गया। उसने महामंदिर थाने में रामदेव विश्रोई सहित अन्य लोगों के खिलाफ अब केस दर्ज करवाया है। बनाड़ थाने में एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया था जिसमें ई मित्र संचालक से धोखाधड़ी हुई थी।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025