एम्स में पेड़ों की छंगाई करते गिरे बागवान की मौत
मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एम्स में पेड़ों की छंगाई करते गिरे बागवान की मौत। जोधपुर एम्स में कार्यरत बागवान मांगीलाल की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने शव उठाने से इनकार करते हुए प्रशासन से मुआवजा और नौकरी की मांग की।
परिजनों का आरोप है कि मांगी लाल 28 जनवरी को एम्स अस्पताल में एक निजी कंपनी के तहत बागवानी कार्य कर रहा था। बागवानी कार्य के बावजूद उससे और उसके एक साथी से ऊंचाई पर चढक़र पेड़ों की छंगाई का जोखिम भरा काम कराया गया। इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से वे नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को मांगीलाल ने दम तोड़ दिया।
केंद्र का बजट भविष्य निर्माण का आधार-गौरव भाटिया
परिवार का कहना है कि बागवानी के अलावा अन्य खतरनाक कार्य कराए जाने के कारण ही यह हादसा हुआ,जिसकी जिम्मेदारी संबंधित निजी कंपनी और प्रशासन की है। परिजनों ने मृतक के आश्रित को संविदा पर नौकरी देने और एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। घटना की सूचना पर एसीपी छवि शर्मा और बासनी थानाधिकारी नितिन दवे मौके पर पहुंचे। एम्स अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परिजनों से वार्ता की।
