Doordrishti News Logo

निजी अस्पताल की सफाईकर्मी से सामूहिक दुष्कर्म

युवक ने शादी का झांसा देकर दोस्तों संग संबंध बनवाए

जोधपुर,जिला पूर्व में एक निजी अस्पताल की सफाईकर्मी महिला से युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने अपने दोस्तों से भी महिला के संबंध कायम करवाए। पीडि़ता द्वारा शादी का दबाव बनाया गया तो वह फरार हो गया। पीडि़ता ने अब पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। आरोपी नागौर का रहने वाला है जबकि पीडि़ता गुजरात की बताई जाती है।

ये भी पढ़ें- सेना भर्ती: मेडिकल में पास कराने के नाम पर रुपये लेने वाले संदिग्ध युवक को पकड़ा

पुलिस ने बताया कि एक शादीसुदा महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह निजी अस्पताल में सफाईकर्मी पर लगी हुई है। उसकी पहचान नागौर के एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और साथ में रखने लगा। संबंध बनाने के साथ उसने अपने दोस्तों से भी संबंध कायम करवाए। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी से जब शादी का दबाव बनाया गया तो वह भाग गया। अब फोन भी बंद कर दिया है। पुलिस ने घटना में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: