Doordrishti News Logo

जुआरियों की धरपकड़ 12 गिरफ्तार 26 हजार बरामद

जोधपुर(डीडीन्यूज),जुआरियों की धरपकड़ 12 गिरफ्तार 26 हजार बरामद। कमिश्ररेट की खांडाफलसा और बासनी पुलिस ने जुआरियों को पकड़ कर 26 हजार के आस पास रुपए जब्त किए। एक पार्टी ताश से जुआ खेल रही थी तो दूसरी खाइवाली कर रही थी। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में केस बनाया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीणों को पक्के आशियाने की सौगात

खांडाफलसा थाने के एएसआई फू लाराम ने श्रीराम पान की गली में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड विजय नगर योजना निवासी लोकेश,बकरामंडी के उस्मान गनी,बापूनगर झालामंड निवासी ललित भाट,बरकतुल्ला कॉलोनी निवासी आबिद हुसैन, जाकिर हुसैन कॉलोनी के मो. आलिम,सीएचबी नंदनवन निवासी मधुसुदन सांखला,न्यू कोहिनूर के समीप बापू कॉलोनी दिलशाद, सूंथला फिरोज खां कॉलोनी निवासी संत सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 हजार 80 रूपए जब्त किए।

इसी तरह बासनी थाने के हैड कांस्टेबल किशनाराम ने बासनी गली नंबर 6 में खाइवाली कर रहे चौहाबो निवासी धर्मेंद्र सिंह,सेक्टर 19 सीएचबी निवासी दीपक रॉय,मनीष कुमार सिंधी,रामबाग स्कीम महामंदिर निवासी दिनेश सिंधी एवं कुड़ी सेक्टर दो निवासी विष्णु को गिरफ्तार कर पांच हजार से ज्यादा रुपए जब्त किए।

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026