एफएसएल रिपोर्ट आई पुलिस आज कर सकती है प्रकरण में खुलासा
प्रेम बाईसा मृत्यु प्रकरण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एफएसएल रिपोर्ट आई पुलिस आज कर सकती है प्रकरण में खुलासा। कथा वाचक प्रेमबाईसा की मौत की गुत्थी को लेकर हालांकि अभी तक संशय बना हुआ है। मगर उसके अब शुक्रवार तक खुलासा की उम्मीद है। गुरुवार को पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट मिल गई है। संभवत: पुलिस शुक्रवार को प्रेसवार्ता के जरिए इस पर पर्दा उठा सकती है।
ज्ञान को कर्म में बदलें यही दीक्षांत का सच्चा संदेश-राज्यपाल
साध्वी कथावाचक प्रेम बाईसा की मृत्यु गत 28 जनवरी को हुई थी। जिसके बाद से उनकी मृत्यु का रहस्य अब तक बना हुआ है। जयपुर से गुरुवार को एफएसएल रिपोर्ट आई है। पुलिस इसमें अब कभी भी मेडिकल कॉलेज से बात कर निष्कर्ष पर पहुंच सकती है। एफएसएल और पोस्टपार्टम की अंतिम रिपोर्ट के आधार पुलिस इसमें जानकारी भी दे सकती है।
मामले में संदिग्ध कुछ की गिरफ्तारी भी बताई जा सकती है। मामले में उच्चाधिकारियों द्वारा गहन जांच के बाद ही इसका खुलासा किया जा सकता है।
