Doordrishti News Logo

फ्रेशर पार्टी का आयोजन

जोधपुर,शहर के फैशन इंस्टीट्यूट आईनिफ्ट में शनिवार को वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा चौपासनी स्थित एक वाटर पार्क में फ्रेशरपार्टी का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सभी सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर स्टूडेंट्स का तिलक लगाकर स्वागत स्वागत किया।

इस पार्टी की टीम फायर एंड आइस रखी गई थी जिसमें सभी स्टूडेंट अपनी ड्रेस कोड में पार्टी में भाग लिया तथा कुछ इंटरेस्टिंग गेम खेलकर इस पार्टी का मनोरंजन बढ़ाया। अंत में पार्टी एक डांस पार्टी में बदल गई। सभी ने बड़े उत्साह के साथ डांस किया साथ ही इस पार्टी में अच्छी परफॉर्मेंस व ड्रेस वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हुए मिस्टर फ्रेसर आइनिफ्ट के अशोक कुमार विजेता रहे व मिस फ्रेशर आइनिफ्ट की विजेता आशि माथुर रही। बेस्ट ड्रेस में विजेता खुशी सांखला व तनीषा कच्छवाहा रही।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: