प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार
-दस महिने पहले हुआ था मामला दर्ज
-फरारी काट कर रहा था
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार।कमिश्ररेट की राजीव गांधी नगर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं जालसाजी के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने अपने परिचित के साथ मिलकर एक प्लॉट पर कब्जा किया और सामान चोरी किया था। इस पर गत साल अप्रैल में केस दर्ज हुआ था। आरोपी नौ महिने से फरार था।
थानाधिकारी रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि घंटाघर दो कोठों की बीच रहने वाले सागर गहलोत पुत्र पुखराज गहलोत की तरफ से गत 25 अप्रैल को रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसका एक प्लॉट नयापुरा चौखा गली नंबर 1 में है। जिसमें हीरालाल और भभूताराम आदि ने मिलकर कूटरचित दस्तावेजों से कब्जा कर लिया और सामान को चोरी कर लिया।
थानाधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह के अनुसार प्रकरण की गहनता से जांच के बाद पता लगा कि आरोप प्रमाणित पाए गए है, इस पर अब रोहिचाकलां लूणी निवासी भभूता राम को गिरफ्तार किया गया है। वह नौ महिनों से फरार चल रहा था। आरोपी अब पुलिस अभिरक्षा में है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है। पुलिस की टीम में एसआई पिंटू कुमार,कांस्टेबल हरिश,यतेंद्र,प्रेमा राम एवं महिपाल को शामिल किया गया।
