लोन दिलाने का झांसा देकर आईटी एक्सपर्ट से ही,6.14 लाख की ठगी

परिवाद पर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस

जोधपुर,शहर के बालाजी कॉलोनी न्यू कोहिनूर के पीछे रहने वाले एक आईटी एक्सपर्ट को ऑनलाइन लोन का झांसा देकर 6.14 लाख की ठगी किए जाने का प्रकरण देवनगर पुलिस ने दर्ज किया है। पूर्व में इस बारे में पुलिस को परिवाद मिला था। मगर पीडि़त को रकम नही मिलने पर अब केस दर्ज करवाया गया है।

देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि न्यू कोहिनूर के पीछे बालाजी कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र केशव कुमार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसने ऑन लाइन लोन के लिए एक वेबसाइट देखी थी। क्रिप्टो लोन ऐप का किसी शातिर ने डाउनलोड करवाने के बाद उसके निजी बैंक के एक खाते से अलग अलग किश्तों में 6 लाख 14 हजार 210 रूपए निकाल लिए। पीडि़त का आरोप है कि वह खुद आईटी का काम करता है।

इस पर शातिर से बातचीत होने के साथ बेँक से बात की गई। उसे रूपए लौटने के आसार दिखने लगे। मगर अब तक रूपए उसके खाते में नहीं लौटे। थानाधिकारी सोनी ने बताया कि उसकी तरफ से पहले परिवाद दिया गया था। जिसकी जांच चल रही थी। तब पीडि़त ने बताया कि वह अपने स्तर पर भी इसे देख रहा है। मगर अब रकम नहीं आने पर उसने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews