Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के झालामंड स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के पास में रहने वाले एक युवक को दो बदमाशों ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 5.30 लाख की ठगी कर ली। ना तो नौकरी दिलाई और ना ही अब तक दी गई रकम को लौटाया। कुड़ी पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर धोखा धड़ी में केस दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि सीएमएचओ कार्यालय झालामंड क्षेत्र में रहने वाले भागीरथ सिंह पुत्र सज्जन सिंह राजपुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी जान पहचान मूलत: बिलाड़ा के भगासनी हाल कुड़ी सेक्टर 1बी में रहने वाले महेेंद्र सुथार और किशोर बाग मंडोर निवासी भारत सिंह जोधा से थी।

16 अप्रेल 19 को उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे अलग-अलग किश्तों में 5.30 रूपए ऐंठ लिए। मगर दो साल बाद भी ना तो उसे नौकरी दिलवाई और ना ही उसकी रकम अब लौटा रहा है। इन लोगों ने उसे एम्स अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी के साथ अन्य सरकारी डिपार्टमेंट में नौकरी का झांसा दिया था। बाद में रूपयों के लिए ना नुकर भी करने लगे। कुड़ी पुलिस ने अब अदालत से मिले इस्तगासे पर धोखाधड़ी में केस दर्ज कर लिया है।

>>> सडक़ हादसे में फूड डिलीवरी बॉय की मौत

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026