Doordrishti News Logo

चार पहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन बदमाश पकड़े

बोलेरो और अन्य गाडिय़ां बरामद

जोधपुर, शहर की मंडोर पुलिस ने चार पहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है। बदमाशों ने 3 नवंबर को माता का थान क्षेत्र में एक बोलेरो को चुराया था। पुलिस ने बोलेरो जब्त करने के साथ ही अन्य गाडिय़ां भी जब्त की हैं। पकड़े गए अभियुक्तों से अब पूछताछ की जा रही है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि 3 नवंबर को थाना क्षेत्र के माता का थान के पास से एक बोलेरो केंपर चोरी हुई थी। जिस बाबत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बोलेरो को चुराकर ले जाने वाले तीन बदमाश खोजों की ढाणी नेतड़ा निवासी मुकेश पुत्र कंवराराम खोजा, रामावाला का बेरा पीपाड़ सिटी निवासी राकेश उर्फ रॉकी पुत्र सतुराम देवासी एवं रैगरों का बास जैतारण पाली निवासी राहुल पुत्र बगदाराम रैगर को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि तीनों वर्तमान में सारण नगर बनाड़ स्थित प्रेमनगर में किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की बोलेरो को जब्त किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: