चार गाड़ियां चोरी केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चार गाड़ियां चोरी केस दर्ज। शहर में चार जगहों से गाडिय़ां चोरी हो गई। पीडि़तों ने संबंधित थानों में गाड़ी चोरी की रिपोर्ट दी है। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि चामुंडा कॉलोनी चांदणा भाखर निवासी शकूर खां पुत्र तुफैल खान ने रिपोर्ट दी। इसमें बतााय कि 29 मार्च को एमडीएम अस्पताल आया था,जहां पर खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई।
इसी तरह भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में सुभाष कॉलोनी विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले दीपक पुत्र हरिराम जाट ने पुलिस को बताया कि 3 अप्रैल की अल सुबह घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक कोई चुरा ले गया। इधर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में फलौदी जिले के भोजासर थानान्तर्गत खारिया हाल सी 89 रामेश्नवर नगर निवासी रमेश पुत्र किसनाराम जाट ने पुलिस को बताया कि 3 अप्रेल की शाम के समय वह अशोक उद्यान आया था, जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। चांदपोल तापडिय़ा बेरा के सामने रहने वाली डॉ हर्षिता दवे ने उदयमंदिर पुलिस को बताया कि 23 मार्च को वह रोडवेज बस स्टेण्ड आयी थी। जहां उसकी स्कूटी चोरी हो गई।
