Doordrishti News Logo

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा।नवकार विहार मंडल की प्रेरणा पाकर अब साध्वियों के विहार में सेवा देने के लिए श्राविका वर्ग भी जुडऩे लगा हैं। मंडल प्रवक्ता दिलीप जैन एवं उप कैप्टन चेतन बागरेचा ने बताया कि विहार सेविकाओं ने खरत्तरगच्छ समुदाय की 3 साध्वी को विहार में सेवाएं प्रदान की।

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

विहार सेवक विवेक सालेचा एवं भरत छाजेड़ ने बताया कि उमादेवी सालेचा,ममता धोका,संगीता पोरवाल एवं पायल धोका सहित चार श्राविकाओं ने साध्वियों के साथ पैदल चलते हुए न केवल रामपुरा से तिवरी तक 20 किलोमीटर की विहार सेवाएं दी बल्कि साध्वी दर्शनप्रभा को पैर में तकलीफ की वजह से उनको व्हीलचेयर में बैठाकर उनकी व्हीलचेयर को पूरे 20 किलोमीटर की दूरी तक चलाते हुए भी निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान की।

Related posts: