Doordrishti News Logo

अलग अलग हादसों में चार की मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),अलग अलग हादसों में चार की मौत। कमिश्नरेट क्षेत्र में अलग अलग हादसो में चार लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग में कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किए।डांगियावास पुलिस ने बताया कि बावरला निवासी रेखा कंवर पुत्री सांग सिंह होद से पशुओं के लिए पानी निकाल रही थी। तब वह पैर फिसलने से पानी के होद में गिर गई। पता लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके चचेरे भाई अंटू सिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी।

दूसरी तरफ मंडोर पुलिस ने बताया कि निंबा निंबड़ी मंडोर में 25 वर्षीय हिनाा पत्नी भागीरथ मेघवाल खेत पर कार्य कर रही थी। तब किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। इस पर उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उसकी मौत हो गई। उसके जेठ कालूराम मेघवाल ने मंडोर थाने में मर्ग में रिपोर्ट दी है।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय नरपतराम पुत्र शिवराम ने अपने घर में भूल से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस पर उसे उपचार के लिए एमजीएच में भर्ती कराया गया। वह अब चल बसा। सूरसागर पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया। उसके भाई सीताराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी।

ई रिक्शा में सवार महिला के बैग से पर्स चुराया,पर्स में रुपए और सोने की अंगूठी थी

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश के किदवई हाल एग्रो फूड में काम करने वाला 26 वर्षीय कल्लू पुत्र नन्हें सिंह रात के समय में नींद में टीनशेड से नीचे गिर गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां बाद में उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी रामबाई ठाकुर ने मर्ग में रिपोर्ट दी।

Related posts: