Doordrishti News Logo

विभिन्न स्थानों से चार बाइक चोरी

जोधपुर,विभिन्न स्थानों से चार बाइक चोरी। शहर में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ बाइक चोरी के मुकदमें मालिकों ने संबंधित थाने में दर्ज कराए हैं। सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में बख्तसागर नेहरू पार्क निवासी संजय जैन पुत्र स्व.मोहनलाल जैन ने पुलिस को बताया कि 4 मई की दोपहर के समय घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

यह भी पढ़ें – कीटनाशक सेवन से फैक्ट्री श्रमिक की मौत

इसी तरह कुड़ी भगतासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में शैलेष नगर निवासी अर्जुन भारती पुत्र नैन भारती ने पुलिस को बताया कि 1 मई की रात्रि के समय घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई। जबकि 17 सेक्टर चौहाबो निवासी प्रवीण पंवार पुत्र किशोर कुमार देवनगर ने पुलिस को बताया कि 3 मई की सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच में मसूरिया में एक हॉस्टल के बाहर से उसकी बाइक को कोई चुरा ले गया। बनाड़ पुलिस ने बताया कि जाजीवाल कला निवासी मोहनराम पुत्र रूघाराम जाट की बाइक गांव में चोरी हो गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026