Doordrishti News Logo

मारपीट में चार को शांतिभंग में पकड़ा

  • 12वीं रोड चौराहा पर कि घटना
  • जमानत हुई
  • दोनों पक्षों की तरफ से परिवाद दिया गया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारपीट में चार को शांतिभंग में पकड़ा। शहर में शुक्रवार रात को 12वीं रोड चौराहे पर टैक्सी चालक आपस में भिड़ गए। इस दौरान ऑटो में बैठी सवारी के साथ भी मारपीट करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में 4-5 युवक पैसेंजर सहित महिलाओं के साथ भी हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

बचाव में महिलाओं की ओर से भी ऑटो चालक के कपड़े तक फाड़ दिए। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गई। पुलिस में दोनों पक्ष की तरफ से परिवाद दिए गए हैं, जिस पर पुलिस की जांच जारी है।

निजी बस संचालकों में विवाद शांतिभंग में दो को पकड़ा

टैक्सी चालक की ओर से 30-30 रुपए प्रति सवारी के हिसाब से स्टेशन तक किराया मांगने पर विवाद खड़ा हो गया जबकि सवारियों ने कहा कि चालकों ने 100-100 रुपए मांगे। इस पर विवाद खड़ा हुआ और चालक और सवारियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और कई युवकों ने डंडे भी चलाते हुए एक-दूसरे को चोटिल कर दिया।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण चारण ने बताया कि रात में सवारियों को बिठाने और मोल भाव को लेकर आपस में झगड़ा हुआ। इस पर पुलिस ने 4 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां शनिवार शाम जमानत भी हो गई।इस बारे में परिवाद दिए गए है,जिसकी जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।