Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के रातानाडा इलाके में एक गेस्ट हाऊस में युवती से उसके मंगेतर ने दुष्कर्म किया। उसे बाद में शादी से मना कर दिया। पीडि़ता ने रातानाडा पुलिस की शरण ली और अब केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवा अनुसंधान आरंभ किया है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में आए एक गेस्ट पर युवक अपनी मंगेतर को लेकर आया था। मंगेतर का आरोप है कि वह 29 नवंबर को लेकर आया और गेस्ट हाऊ स के एक कमरें में दुष्कर्म किया गया। मगर बाद में मंगेतर ने शादी से इंकार कर दिया। पीडि़ता 27 साल की है। पीडि़ता का आरोप है कि उसे गेस्ट हाऊस पर धोखे से बुलाया गया था। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं दुष्कर्म का के स दर्ज किया है। अनुसंधान किया जा रहा है। करवड़ पुलिस के अनुसार नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया। पुलिस ने इसमें एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

Related posts: