जोधपुर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शेर-ए-राजस्थान स्व.जयनारायण व्यास की 123वीं जयंती गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके समाधि स्थल व उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शेर-ए-राजस्थान स्व. जयनारायण व्यास विकास समिति स्थल के अध्यक्ष अरूण कुमार जोशी ने बताया कि स्व. जयनारायण व्यास की 123वीं जयंती पर उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।

Former Chief Minister remembered on his birth anniversary

पुष्पांजलि कार्यक्रम में जोधपुर नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती परिहार, नगर निगम दक्षिण के प्रतिपक्ष नेता गणपत सिंह चौहान, पूर्व महापौर डॉ. ओमकुमारी गेहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सोमदत्त हर्ष, महामंत्री परसराम जोशी, पार्षद राकेश कल्ला व निसार अहमद, सत्यनारायण गौड़, पूर्व पार्षद फरज़ाना चौहान, हरीश जोशी, शशिकांता जोशी, शांतिप्रसाद हर्ष, उदय किशन रामदेव, सुनील रंगा, प्रेमराज बोड़ा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद् की ओर से अरूण कुमार व पुरुषोत्तम महापारा ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। समाधि स्थल के बाद व्यास पार्क व जूनी मंडी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये गए।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026