जोधपुर, वैशाली नगर स्तिथ शिवगौरी अपार्टमेंट में पुरुष एवं महिलाओं की कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक दिनेश कल्ला ने बताया कि कॉलोनी में विकास कार्य को व्यवस्थित रूप से करने के लिए पुरुष एवं महिलाओं की नई कार्यकारिणी निर्विरोध रूप से बनाई गई है।
पुरुष कार्यकारिणी में राहुल जोशी अध्यक्ष, प्रशांत पारीक उपाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश दंड सचिव, विजय माथुर उपसचिव, महेश माथुर कोषाध्यक्ष, अरुण पुजारी उप कोषाध्यक्ष, आकाश एवं लक्ष्मण पुरोहित लेखाकार, नितेश राठी, महेश पीपलीवाल,शैलेंद्र सिंह, हंसराज, कमल भार्गव, जगदम्बा लाल माथुर,कैलाश सेन, अनिल पुरोहित (मीडिया प्रभारी) कार्यकारिणी सदस्य, प्रेमराज मेहता व्यवस्थापक चुने गए।

महिला समिति में सुषमा अध्यक्ष, बबीता उपाध्यक्ष, सुनीता शर्मा सचिव, पल्लवी पुजारी उपसचिव, पूजा पारीक कोषाध्यक्ष, मीना मीणा उप कोषाध्यक्ष, उषा कल्ला, सोनिया भार्गव, शोभा माथुर, नीलम पारीक, वर्षा राठी, अंजू पुरोहित एवं रश्मि पुरोहित कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
>>बरकतुल्ला खां स्टेडियम में बीस करोड़ की लागत के जीर्णोद्धार कार्य शुरू
मीडिया प्रभारी अनिल पुरोहित ने बताया कि सर्वप्रथम पूरी कॉलोनी में सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। तत्पश्चात चरणबद्ध तरीके से विकास के सभी कार्य कर विकसित आदर्श कॉलोनी का स्वरूप दिया जाएगा। संचालन आकाश दंड ने किया।
Related posts:

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

