94 संदिग्ध व्यक्तियों का पर्चा बी भरा,29 का एमवी एक्ट में चालान
पुलिस की सांयकालीन गश्त और नाकाबंदी
जोधपुर,94 संदिग्ध व्यक्तियों का पर्चा बी भरा,29 का एमवी एक्ट में चालान। पुलिस आयुक्तालय में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चिन्हित स्थानों पर हथियारबंद नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़ें – भर्ती कैलेण्डर जारी करना मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक कदम-केके विश्नोई
पुलिस ने 94 संदिग्ध व्यक्तियों का पर्चा ‘बी‘ भरा और 29 लोगों का एमवी एक्ट में चालान बनाया गया। पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि समस्त वृत सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में थानाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर हथियारबंद नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चैकिंग अभियान चला कर निरोधात्मक कार्यवाही के लिए दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस की तरफ से शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर 29 चालान तथा धारा 60 पुलिस एक्ट में 60 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। राजकोप ऐप पर संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो का मिलान कर 94 संदिग्ध व्यक्तियों का पर्चा ‘बी‘ भरा गया तथा 7 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई गई।
सुबह सात से 11 बजे तक भी अभियान,मजदूर मंडियों में राजकोप ऐप से 458 व्यक्तियों का फोटो मिलान:-
पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के अनुसार बुधवार की सुबह सात से 11 बजे तक भी सघन अभियान चलाया गया। मजदूर मण्डी स्थानों पर एकत्र होने वाले मजदूरों में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान राजकोप ऐप से फोटो मिलान कार्यवाही अभियान चलाया। मजदूर मडंी में बाहरी जिलों व राज्यों से भी मजदूर मजदूरी के लिए अधिक संख्या में आते हैं। जिसमें आपराधिक प्रवृत्ति वाले वांटेड व भगोड़े आदि छद्म वेश या अपनी पहचान छुपा कर मजदूर बनकर रहते हैं।
बनाड़,मंडोर,मथानिया,माता का थान,रातानाडा,महामंदिर,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड,सूरसागर,देवनगर, कुड़ी भगतासनी,बासनी आदि में राजकोप ऐप से 458 व्यक्तियों के फोटो मिलान किए गए। पुलिस थाना महामंदिर का एक स्थाई वारंटी की पहचान कर पुलिस थाना महामंदिर को सपुर्द किया गया।