Doordrishti News Logo

खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

जोधपुर, प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर आयुक्त पुखराज सेन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जितेंद्र पुरोहित ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत बुधवार को जोधपुर में तीन अलग- अलग प्रतिष्ठानों से कुल नौ नमूने लिए गये।

ये भी पढ़ें- रिश्तेदार नाबालिग को मेला दिखाने के बहाने कार में ले गए,सामूहिक दुष्कर्म

उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मेसर्स मधु डेयरी फार्म से पनीर,मावा एवं दूध,मेसर्स लक्ष्मी डेयरी एंड प्रोविजन स्टोर से पनीर,दूध एवं मावा का नमूना लिया गया तथा कृष्णा डेयरी से लस्सी,कलाकंद एवं दूध के नमूने लिए गये। गुरुवार को टीसी परिहार दूध दही भंडार से पनीर, दही,घी के नमूने एवं एमएम ट्रेडर्स तनावड़ा फांटा से घी में मिलावट के संदेह पर अपमिश्रक का नमूना लेकर शेष 15 किलो के पांच टीन जप्त किए गए इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा,रजनीश शर्मा,विजय कंवर,प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश माली एवं किशना राम की टीम ने आवश्यक कार्यवाही की। उक्त कार्यवाही में लिए गए सैंपल खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026