खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

समीक्षा बैठक,प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं आमजन व जनप्रतिनिधियों से संवाद का है कार्यक्रम

जोधपुर(डीडीन्यूज),खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शुक्रवार को जोधपुर आएंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा शुक्रवार 26 सितम्बर को जोधपुर के एकदिवसीय दौरे पर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार गोदारा दोपहर 12 बजे जोधपुर पहुंचकर मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में वे जोधपुर जिले के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

गुणवत्तायुक्त शिक्षा ही आत्मनिर्भर भारत का आधार-दिलावर

समीक्षा बैठक के उपरांत गोदारा दोपहर 1.15 बजे मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.30 बजे वे सर्किट हाउस पहुंचकर आमजन व जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं संवाद करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोदारा जोधपुर प्रवास उपरांत दोपहर 2.30 बजे पाली के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक की जानकारी जिला रसद अधिकारी (प्रथम) जोधपुर अंजुम ताहिर सम्मा द्वारा दी गई।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026