Doordrishti News Logo

लोकदेवता बाबा रामदेव का मेला कल,जिला कलेक्टर ने किया उद्घाटन

  • शहर ने जातरूओं की सेवा में बिछाए पलक पावड़े
  • हर तरफ बाबा के भजनों की बयार

जोधपुर,लोकदेवता बाबा रामदेव का मेला कल,जिला कलेक्टर ने किया उद्घाटन। लोकदेवता बाबा रामदेव का मेला कल बाबा की बीज से शुरू हो जाएगा,जो बाबा की दसमीं पर यह रामदेवरा में संपन्न होगा। बाबा रामदेव के गुरू बालीनाथजी की समाधि स्थल मसूरिया में मेले का शुभारंभ ध्वाजारोहण के साथ होगा।मंगलवार को जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने रिबन काट कर मेले का उद्घान किया।कल बाबा की बीज है।

यह भी पढ़ें – आपसी विवाद के चलते मारपीट, परस्पर केस दर्ज

लोक देवता बाबा रामदेव के मेले का विधिवत शुभारंभ आज जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने रिबन काट कर किया,उनके साथ अनुभव दास,सर्वानंद व पदाधिकारी भी थे। उन्होंने बाबा रामदेव जी के मंदिर में नारियल चढाकर पूजा अर्चना की।

पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अतिथियों का साफा एवं दुपट्टा पहना एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर डीसीपी वेस्ट राजर्षी राजवर्मा,सर्वानंद,प्रफुल्ल भंडारी, पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान,सचिव नरेंद्र गोयल,कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा, उपाध्यक्ष शिवप्रसाद दहिया,दिनेश गोयल,मीडिया प्रभारी रंजन दईया, राकेश गोयल,विष्णु राखेचा,वीरेंद्र चौहान,विजय राखेचा आदि उपस्थित थे।

इधर जोधपुर शहर में बाबा के जातरूओं का आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शहर के लोगों ने बाबा के जातरूओं की सेवा में पलक पावड़े बिछा दिए हैं। चहुंओर बाबा के भजनों की बयार चल रही है।खूब सेवाभाव से उनकी आवभगत के लिए रसोड़े चल रहे हैं।

मसूरिया में दर्शन लाभ लेने के बाद जातरू रामदेवरा के लिए कूच कर जाएंगे। लाखों की संख्या में अब तक जातरू दर्शन लाभ लेकर रामदेवरा निकल भी चुके हैं। शहर में भी कई स्थानों पर आज रात्रि में बाबा के भक्तों के आने वाले मार्गो पर रात्रिजागरण का आयोजन भी किया जा रहा है।

अधिकांश जातरू आज देर रात तक बाबा रामदेवजी और उनके गुरू बालीनाथ गुसाईजी के दर्शन करने के बाद सुबह बाबा रामदेवरा के लिये निकल जाएंगे। इन जातरूओं में पैदल जातरूओं के जत्थे के साथ बाइक सवार जातरूओं और छोटे बड़े वाहनों में भी जातरूओं का आगमन लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें – नामी ब्रांड के नकली पाइप बेचने पर कॉपी राइट का प्रकरण दर्ज

जगह जगह लगे है भंडारे
शहर के रेलवे स्टेशन,बस स्टेण्ड के पास बारहवी रोड चौराहा,जलजोग चौराहा बाबा के मंदिर,चौपासनी रोड,आखलिया और बाइपास से लेकर रामदेवरा तक जगह जगह पर पैदल जातरूओं और वाहन में सवार जातरुओं की भीड़ देखी जा सकती है। इन्हीं स्थानों पर भंडारों में खूब उनकी सेवाचाकरी की जा रही है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026