कोहरा छंटा, धूप ने दी राहत, अब शीतलहर सताएगी

जोधपुर, मारवाड़ में सुबह तक कोहरा रहा। दस बजे बाद कोहरा छंट गया और बादल भी आगे निकल गए। धूप खिली और कुछ राहत मिली। मगर हवा की गति कुछ तेज रहने से शीतलहर सता सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मारवाड़ मेें पिछते पांच दिनों से कोहरा और हल्के बादलों ने डेरा डाल रखा था। आज सुबह घने बादल छाए। मगर वे कुछ क्षण बाद आगे निकल गए। चटक धूप खिल आई। धूप खिलने के लोगबाग धूप में आकर बैठ गए। वातावरण में घुली ठंडक बरकरार है। धूप से जरूर राहत महसूस हुई। दिन का पारा भी बढऩे लगा है। सुबह के समय पारा 8 डिग्री बना हुआ था जो धूप निकलने के बाद बढ गया और सर्दी से राहत सी महसूस हुई। हालांकि मारवाड़ में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हर तरफ छाए कोहरे से बढ़ी नमी के बीच बह रही शीतल बयार ने लोगों को झकझोर कर रखा हुआ है। जोधपुर में कल 8 डिग्री नीचे आने के बाद रात का तापमान आज वापस दो डिग्री बढ़ कर 9.8 डिग्री तक जा पहुंचा। मौसम विभाग का अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। जोधपुर शहर में आज सुबह से चल रही सर्द हवा लोगों के तन को भेद रही थी। सर्द हवा के कारण सुबह बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि शहर में आज कोहरे का प्रभाव कम नजर आया, लेकिन बाड़मेर-जैसलमेर सहित मारवाड़ के अन्य हिस्सों में आज घना कोहरा छाया हुआ था। जोधपुर शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान एक साथ 7.9 डिग्री नीचे आकर 7.7 पर थमा था।
सनद रहे कि पिछले चार पांच दिनों से प्रदेश सहित मारवाड़ मेें भी बादल बारिश का मौसम रहा है। जोधपुर के आस पास गांवों में ओले भी गिरे और वातावरण में नमी भी हो गई। कोहरे व बादलों ने मौसम में नमी पैदा कर रखी थी। कोहरा व बादलों के छंटने से अब शीतलहर चलने की आशंका है जिससे तापमान मेें 3-4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

Similar Posts