अपराध पर नियंत्रण व आमजन में सुरक्षा को सुदृढ़ करना फोकस: शरत कविराज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अपराध पर नियंत्रण व आमजन में सुरक्षा को सुदृढ़ करना फोकस: शरत कविराज।नवनियुक्त जोधपुर पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने कहा कि हमारा फोकस अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ करना रहेगा। महिला अपराधों पर कमी लाने के साथ मुख्यालय के मिले आदेशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी। वे आज नए पुलिस कमिश्रर के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

डीएसटी पूर्व ने पीछा कर फोरच्यूनर गाड़ी को पकड़ा

उन्होंने कहा कि जोधपुर की जनता की सेवा करने का अवसर मिलना अपने लिए गर्व और सौभाग्य की बात बताते हुए कहा-यह शहर उनके दिल के बेहद करीब है। जोधपुर केवल ऐतिहासिक धरोहरों और संस्कृति के लिए ही नहीं, बल्कि यहां के जागरूक और सहयोगी नागरिकों के लिए भी पहचाना जाता है। उनका उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।

पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने बताया कि पुलिस विभाग तकनीक के बेहतर उपयोग,नियमित गश्त और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहा है। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे कानून का सम्मान करें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं।