Doordrishti News Logo

जोधपुर, राईकाबाग स्थित जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि के सान्निध्य में माघ सुदी बीज शनिवार से नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हुए। सुबह बाबा रामदेव व रानी नेत्तल की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कर श्रृंगारित किया गया, तत्पश्चात मंगल आरती हुई। सुबह 11:15 बाबा के जयकारों के साथ दादा दरबार सिद्धनाथ के गादीपति महंत मुनेश्वर गिरि महाराज व कनाना महंत परशुराम गिरि के मुख्य आतिथ्य में मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। महापौर उत्तर कुंती देवड़ा, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, वीणा कच्छवाहा, उप महापौर किशन लड्डा, पार्षद सुमन सैन, पार्षद धीरज चौहान अतिथि के रूप में मौजूद हुए। इस अवसर पर अखंड धूणी में आहुतियां देकर देश में सुख-समृद्धि का कामना की गई। दोपहर में साधु-संतों के प्रवचन, शाम को फूलमंडली, महाआरती, महाप्रसादी व भजन संध्या हुई। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आगंतुक अतिथियों का रघुवीर सिंह भदावत, जगदीश भाटी, भंवर भुंडेल, नयन चौहान, नरेंद्र पंवार, धर्मीचंद सोलीवाल ने स्वागत किया। सैनाचार्य के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह भदावत ने बताया कि नौ दिवसीय गुप्त नवरात्रा के दौरान प्रतिदिन अनेक धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026