पांच हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण व फिरौती मांगने की वारदात में था शामिल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पांच हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार।शहर की कुड़ी भगतासनी पुलिस ने अपहरण,मारपीट एवं फिरौती के एक प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त को पकड़ा है। आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित हो रखा था। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया था। मामला गत साल सितंबर का है।
थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि 14 सितंबर 2025 को घाणा मगरा रोड तिलवासनी बिलाडा हाल निवास 4 एफ 23 केबीएचबी निवासी प्रेमराज की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसके अनुसार 13 सितंबर को सांय करीब 6.30-7 बजे में घर पर बैठा था उसी समय एक काले रंग की स्कोर्पियो में सात लोग आए जिसमें रामस्वरुप जाखड निवासी रामनगर केरियों की ढाणी कापरडा, अशोक जाखड निवासी रामनगर कापरडा, भजनलाल ढाका निवासी रावर, विक्रम उर्फ विक्की गेमलानी उक्त चारोंं लोग जबरन घर में घुसे जिसमें रामस्वरुप हाथ में पिस्टल लहराते हुए आया आते ही चारों ने मेरे साथ मारपीट शुरु कर दी। जबरदस्ती इन लोगों ने पिस्टल कनपटी पर लगाकर घसीटकर गाड़ी में डाल दिया।
गाड़ी में डालते ही रामस्वरुप ने पिस्टल की सिर पर मारी व अशोक भजनलाल व सभी ने मिलकर मारपीट की फिर भजनलाल ने गाड़ी ड्राइवर सीट पर बैठकर गाड़ी को दौड़ाया। गाडी दौड़ाते हुए गए स्कार्पियो गाड़ी पकड़ में नहीं आए इसलिए इन्होंने गाड़ी खेजड़ली में बदल कर क्रेटा गाडी ली।
मादक पदार्थ का पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
इन लोगो ने फिर क्रेटा गाडी में डाला व क्रेटा गाडी की अशोक जाखड़ चलाते हुए कच्चे रास्तों से लेकर गए। अन्दर बैठे रामस्वरुप, भजनलाल व विक्रम ने आंखो पर पट्टी बाँध दी,मेरे कपड़े खोल दिये मेरे हाथ बांध दिए। फिर इन सभी लोगों ने मारपीट की। उसी समय एक फोन आय़ा जिस पर बोला कि मैं सोहन जाखड बोल रहा हूँ इस प्रेम को बोलो की पच्चीस लाख रुपये की राशि देवें तभी छोड़े नहीं तो इसके हाथ पैर तोडक़र रोड पर फेंक दो। सोहनलाल जाखड़ मुझझे पूर्व से रंजिश रखता है। जान से मारने की नीयत व मेरे से अवैध पैसो की वसूली के लिए सोहनलाल ने ही मेरा अपहरण करवाया है। पीडि़त ने मारपीट का वीडियो बनाने की बात भी की।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज, डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार एवं एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित एवं थानाधिकारी तेजकरण के नेतृत्व में टीम का गठन कर अब वांछित मुल्जिम रामनगर केरियों की ढाणी कापरड़ा निवासी रामस्वरूप जाखड़ को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी विक्रम को गत साल गिरफ्तार किया गया था।
