Doordrishti News Logo

खाप पंचायत द्वारा समाज से बहिष्कृत करने के मुख्य आरोपी पांच पंच गिरफ्तार

राज्य से बाहर की महिला को शादी कर लाने का मामला

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। खाप पंचायत द्वारा समाज से बहिष्कृत करने के मुख्य आरोपी पांच पंच गिरफ्तार।कमिश्नरेट की लूणी पुलिस ने समाज से बहिष्कृत किए जाने के एक प्रकरण में पांच पंचों को गिरफ्तार किया है। राज्य से बाहर की महिला को लाकर शादी किए जाने पर परिवार के लोगों को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया था। जिस पर प्रकरण दर्ज हुआ था।

इसे भी पढ़ें – एमआर के सूने मकान में चोरी

यह है मामला 
लूणी थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि नागौर जिले के खिंवसर थानान्तर्गत धामट निवासी जेठाराम पालीवाल पुत्र कमल किशोर धामट ने रिपोर्ट दी थी। उसने न्यायालय से जरिये इस्तगासा दर्ज कराया कि मेरा विवाह कुमकुम इन्दौर मध्यप्रदेश के साथ हिन्दू रीति रिवाज एवं समाज में प्रचलित प्रथाओं के अनुसार 13 अप्रेल 2019 को खिंवसर नागौर में सम्पन हुआ था। इसमें दोनों परिवार के व्यक्तियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी।

विवाह सम्पन्न होने के बाद कुमकुम मेरे साथ खिंवसर गांव अपने ससुराल में आकर राजी खुशी रहने लगी। वैवाहिक जीवन से मेरे एक पुत्र राज पालीवाल उम्र 3 वर्ष का जन्म हुआ। पुत्र होने के बाद मेरे पालीवाल समाज के लोग अभियुक्तगण प्रमोद कुमार भंवरलाल,देवाराम,दलाराम, चुन्नी लाल,चुन्नीलाल,पेमाराम,मिश्री लाल निवासी भटिण्डा लूणी,कालूराम देवकरण देवीलाल,रामेश्वर सोम निवासी काकेलाव डांगियावास, मांगीलाल निवासी झीतड़ा रोहट पाली,कालूराम पुत्र देवाराम झूमर, मोहन चिरक निवासी बाणियावास लूणी,मांगीलाल निवासी चंदलाई शिवपुरा पाली, प्रेमसुख निवासी ग्राम दूदिया रोहट पाली,किशन,भूराराम पुत्र चुतराराम निवासी लोलावास लूणी,घीसूराम निवासी निम्बली उडा पाली,हरिकिशन तथा अन्य 100- 150 समाज के लोगों ने 26 जून 2024 को पंचायत स्थल दण्डी स्वामी मंदिर,भटिण्डा लूणी ने मुझे व मेरे परिवारजन को बुलाया।

इन लोगों ने खाप पंचायत बुलाकर जान से मारने की धमकी दी और समाज से बहिष्कृत कर दिया। अभियुक्तों ने कहा कि पूरे समाज और गांव का नाम खराब किया है, इसलिए इसको और इसके परिवार को हमारे समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इन लोगों द्वारा उनका हुक्का पानी बंद करने के साथ समाज के किसी अन्य व्यक्ति को संबंध रखे जाने के लिए धमकाया।

इनके द्वारा परिवार पर 11 हजार का अर्थ दण्ड भी लगाया गया। जुर्माना अदा किए जाने के बावजूद परिवार को बहिष्कृत कर दिया गया। इनके तुगलकी फरमान से समाज के लोगों ने दूरी बना ली।खाप पंचों द्वारा यह भी धमकी दी कि समाज में वापस शामिल होना है तो समाज में रुपये 7 लाख का दण्ड भरना होगा अन्यथा ताउम्र समाज से बाहर ही रहना पड़ेगा।

इन्हें किया गया गिरफ्तार 
पुलिस निरीक्षक तेजकरण ने बताया कि प्रकरण में अब चंदलाई शिवपुरा पाली निवासी मांगीलाल पुत्र गणेश राम पालीवाल, डांगियवास के कांकेलाव निवासी देवकरण पुत्र श्रीकिशन पालीवाल,झीतड़ा रोहट पाली निवासी मांगीलाल पुत्र घासी राम पालीवाल,कांकेलाव डांगियावास के कालूराम पुत्र रघुनाथ राम पालीवाल और देवीलाल पुत्र आसुराम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्रवाई में थानाधिकारी के साथ हैडकांस्टेबल गणपतलाल, कांस्टेबल गणपतलाल एवं रामनिवास शामिल थे।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026