डीलरशिप दिलाने के नाम पर पांच लाख ऐंठे
रुपए वापिस नहीं लौटाने पर केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर के भगत की कोठी पाली रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति से पांच लाख की राशि किसी काम में डीलरशिप के नाम पर ऐंठ ली गई। न तो डीलर शिप मिली और न ही दी गई रकम को वापिस लौटाया। पीडि़त ने जयपुर के कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
घर की छत से गिरे घायल की अस्पताल में मौत
भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि पाली रोड निवासी हरीराम चौधरी की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि जयपुर के स्वप्र कुमार बोस,राहुल बोस, प्रियंका बोस,राजेंद्र नेहरा आदि ने साल 2024 अक्टूबर में उससे एक कार्य में डीलरशिप दिलाने का कह कर पांच लाख रुपए लिए थे। मगर काफी समय गुजरने के बाद भी न तो डीलरशिप दिलाई गई और न ही रकम को वापिस लौटाया। भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि नामजद लोगों के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज किया गया है।
