Doordrishti News Logo

अपहरण और मारपीट करने वाले पांच किन्नर गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की मंडोर थाना पुलिस ने मारपीट व अपहरण करने के एक मामले में पांच किन्नरों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि किन्नरों के साथ हुई मारपीट व अपहरण के मामले को गंभीरता से लिया गया। जिस पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। मामले के अनुसार 6 अक्टूबर को मगजी की घाटी निवासी किन्नर की ओर से एक रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया कि उनके व उनके साथ अन्य किन्नर घर पर थे, तब किन्नर सरोज मांसी सहित अन्य घर पर आए और मारपीट करते हुए अपहरण कर ले गए। इसके बाद अप्राकृतिक कृत्य किया। मामले की गम्भीरता को देखते घटना के में वांछित 5 महिला किन्नर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: