Doordrishti News Logo

चलती कार में पहले उठा धुआं फिर देखते ही देखते बनी आग का गोला

जोधपुर,चलती कार में पहले उठा धुआं फिर देखते ही देखते बनी आग का गोला। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के अणदाराम स्कूल के पास सडक़ पर चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। देखते-देखते कार में लगी आग विकराल हो गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कार पर लगी आग को बुझाया। कार में शुरूआत में काफी देर तक धुआं निकलता रहा। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती उससे पहले ही वह आग का गोला बन गई।

यह भी पढ़ें – छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे छात्रों पर भांजी लाठियां,घसीटते हुए डाला पुलिस गाड़ी में

शहर में सोमवार शाम को अणदाराम स्कूल की तरफ से एक मारुति 800 कार निकल रही थी। अचानक कार के बोनट से धुआं उठना शुरू हुआ। इस पर ड्राइवर नीचे उतरा। अचानक धुएं ने आग का रूप ले लिया। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग ने पूरी तरह से कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।