Doordrishti News Logo
  • ओबीसी मोर्चा भाजपा की ताकत है- सतीश पूनिया
  • बहुसंख्यक ओबीसी समाज भाजपा भाजपा का समर्थक-भडाणा

जयपुर, 14 भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान के नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक रविवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित हुई।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के मुख्य आथित्य में आयोजित इस बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने का काम करती है। भाजपा वंशवाद व परिवार वाद से दूर कार्यकर्ताओं की पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर विकास कर रहा है। कोरोना काल मे जहाँ पूरी दुनियां इस महामारी से पीड़ित व डरी हुई थी, प्रधानमंत्री मोदी की सूझबूझ से भारत ने बेहतरीन योजना बनाकर इसका मुकाबला किया और पूरे विश्व में सबसे कम जनहानि हुई। 50 साल तक देश कांग्रेस व गठबंधन सरकारों को देख चुका है। कांग्रेस सिर्फ नारेबाजी करती है उसका देश व आमजन के विकास से कोई सरोकार नहीं है। मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसान, मजदूर, गरीब, दलित, कमजोर सभी वर्ग के हित में कई योजना लाकर राहत पहुंचाई है।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने पदाधिकारीयों व विभिन्न पिछड़ी जातियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी मोर्चा के गठन को तीन साल हो गए हैं। इन तीन सालों में ओबीसी मोर्चा ने प्रदेश भर में बहुत अच्छा काम किया है। इस दौरान प्रदेश में मोर्चा संगठन को मजबूत करने के साथ ही विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव व नगर निकाय व पंचायत चुनाव में पार्टी के विजय अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा जोधपुर शहर के महामंत्री मदन बोराणा ने बताया कि इस बैठक के प्रारंभ में प्रदेश अध्यक्ष पुनिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वंदे मातरम गायन के बाद विधिवत बैठक की शुरुआत करते हुए मोर्चा अध्यक्ष भडाणा ने नव नियुक्त पदाधिकारीयों का परिचय करवाया। बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा जोधपुर शहर के निवर्तमान अध्यक्ष व नव नियुक्त प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत की संगठन कुशलता व कार्यकाल की प्रशंसा की। इस अवसर पर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र यादव व रतनलाल डांगरी ने मंच साझा किया। संचालन आवड़दान चारण ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पुनिया का 21 किलो की माला व साफा पहनाकर,तलवार भेंट कर स्वागत किया गया। राष्टगान के साथ बैठक का समापन हुआ।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026