Doordrishti News Logo

जोधपुर, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पिछले 6 महीने से चल रही प्रवेश प्रक्रिया संभवत: अब बंद होने वाली है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त रही सीटों के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश देने का निर्णय किया है। रिक्त सीटों के विरुद्ध छात्र-छात्राएं 30 दिसंबर तक आवेदन की प्रति व शुल्क जमा करा सकते हैं। अगर इससे पहले रिक्त सीट की उपलब्धता समाप्त हो जाती है तो प्रवेश प्रक्रिया 28 दिसंबर को ही स्वत बंद हो जाएगी। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रवेश का यह अंतिम मौका है। विवि ने बीए, बीएससी, बीएससी गृह विज्ञान, बीकॉम, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बी फार्मा, बीसीए और बीबीए में सामान्य अथवा स्ववित्तपोषित आधार पर प्रवेश सूची जारी होने के बाद रिक्त रही सीटों पर प्रवेश के लिए पूर्व में आवेदन कर चुके विद्यार्थियों के लिए प्रवेश का एक और विकल्प दिया है। ऐसे विद्यार्थियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सत्यापन के लिए संबंधित विभाग/कार्यालय में दस्तावेज एवं आवेदन पत्र की प्रति जमा करा प्रवेश शुल्क जमा कराने की अनुमति प्रदान की गई है। विवि प्रशासन के अनुसार उपयुक्त पाठ्यक्रमों में नवीन प्रवेश के लिए अब किसी प्रकार की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।गौरतलब है  जेएनवीयू की प्रवेश प्रक्रिया जुलाई में शुरू हुई थी जो अब तक बार-बार तिथि बढ़ाने के साथ यथावत बनी हुई है जबकि अभी तक ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षा का कहीं अता-पता नहीं है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026