Doordrishti News Logo

पहले चुराई बाइक फिर मोबाइल लूट की वारदात दो गिरफ्तार

दो तीन अन्य घटनाओं का खुलासा

जोधपुर(डीडीन्यूज),पहले चुराई बाइक फिर मोबाइल लूट की वारदात दो गिरफ्तार। शहर के अशोक उद्यान के सामने एक युवक से मोबाइल लूट लिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार कर मोबाइल को जब्त किया।

आरोपियों ने वारदात के लिए चोरी की मोटर साइकिल को काम में लिया। उनके पास से चोरी की बाइक भी जब्त की गई है। दो तीन अन्य घटनाओं को भी खुलासा हुआ है। जिस बारे में पुलिस पड़ताल में जुटी है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी ईश्चरचंद पारिक ने बताया कि मूलत: दौसा के महुवा हाल चौहाबो 23/18 निवासी माखनसिंह पुत्र अमरसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अशोक उद्यान के सामने से निकल रहा था तब दो बाइक सवार युवक उसका मोबाइल झपट कर ले गए। इस पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई कर दो मोबाइल लुटेरों महादेव नगर राजीव गांधी नगर निवासी मुकेश पुत्र दयाराम बेलदार और चौपासनी गली नंबर 8 राजीव गांधी नगर निवासी रूपाराम पुत्र शेषाराम ओड को गिरफ्तार किया गया।

25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, बीस प्रकरण हैं दर्ज

आरोपियों से मोबाइल को जब्त किया गया है। वारदात के लिए उन्होंने देवनगर थाना क्षेत्र से बाइक को चुराया था। जिसे भी जब्त किया गया है। पूछताछ में दो तीन अन्य मोबाइल लूट की वारदातें करना बताया है।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026