Doordrishti News Logo
  • 632 किलो डोडा-पोस्त जब्त
  • दो एसयूवी छोडक़र तस्कर फरार,
  • एक युवक नामजद

जोधपुर, पाली सीमावर्ती क्षेत्र में डोडा पोस्त से भरी दो एसयूवी को पकड़ऩे के दौरान रविवार तडक़े मुठभेड़ में तस्करों व पुलिस में परस्पर विरोधी फायरिंग की गई। पुलिस ने भी एके-47 से जवाबी फायरिंग की। पाली जिले के सोजत व शिवपुरा में दोनों एसयूवी छोड़ तस्कर भाग गए। लावारिस छोड़ी दोनों एसयूवी से 632 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया।

तस्करों पुलिस बीच फायरिंग

पुलिस के अनुसार डोडा पोस्त से भरी एक एसयूवी के जोधपुर जिले में आने की सूचना पर ग्रामीण पुलिस की डीएसटी ने शनिवार देर रात पाली सीमा के पास बिलाड़ा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की। तड़क़े पांच-छह बजे तेज रफ्तार व लापरवाही से दो एसयूवी आती नजर आईं।

Click on the image for detail’s 👆

पुलिस ने टायर ब्रस्ट करने वाला लोहे की कीलों का हथियार सड़क़ पर रखा और रूकने का इशारा किया लेकिन तस्कर और तेज रफ्तार से भगाने लगे। एक एसयूवी के दोनों टायर कीलों के ऊपर से निकलने से फट गए। कीलें मुडऩे से दूसरी एसयूवी सुरक्षित निकल गई। कुछ दूर पुलिस की गाड़ी देख तस्करों ने दोनों एसयूवी वापस मोड़ ली और भगाने लगे।

Click 👆

पुलिस ने पीछा किया तो भागने के दौरान तस्करों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। तस्करों ने करीब 15-20 गोलियां चलाईं। पुलिस ने पिस्तौल से छह व एके-47 से चार राउण्ड फायर किए, लेकिन गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। टायर फटने के बावजूद एक एसयूवी व उसके पीछे आ रही दूसरी एसयूवी आठ-दस किमी तक भागते हुए पाली जिले में जा घुसीं।

सोजत सिटी थाना क्षेत्र में एसयूवी को छोड़ तस्कर दूसरी एसयूवी में सवार होकर भाग गए। लावारिस छोड़ी एसयूवी को सोजत सिटी थाना पुलिस ने जब्त की। उसमें से 404 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। सोजत सिटी थाने में रावर गांव निवासी रमेश गोदारा व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

>>> खुशी का हर लम्हा पास होता है जब पिता का साथ होता है

वह एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में डांगियावास थाने का वांछित भी है। कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी व निरीक्षक सुरेश चौधरी, बिलाड़ा थानाधिकारी अचलदान, डीएसटी के चिमनाराम, देवाराम बिश्नोई, मदन मीना, कमाण्डो मोहनराम,भवानी चौधरी,गोपाल,सुरेश पूनिया व श्याम बिश्नोई शामिल थे।

Click on image 👆

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026